Dark Mode
नगर परिषद् किशनगढ़ का होली स्नेह मिलन आयोजित

नगर परिषद् किशनगढ़ का होली स्नेह मिलन आयोजित

                     सभापति राठौड़ एवं उपसभापति तारानी के संयुक्त नेतृत्व में हुआ सम्पन्न
मदनगंज किशनगढ़। नगर परिषद्, किशनगढ़ का "होली स्नेह मिलन महोत्सव" शुक्रवार को नगर परिषद् परिसर स्थित महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय के बाहर सभापति दिनेश सिंह राठौड़ एवं उपसभापति मनोहरलाल तारानी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ। होली स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ सभापति दिनेशसिंह राठौड़ एवं उपसभापति मनोहरलाल तारानी ने तिलक लगाकर किया। तत्पश्चात् नगर परिषद् के सदस्य गण एवं कार्मिक गण परस्पर अबीर एवं पुष्प वर्षा करते नजर आएं। कुछ ही समय में नगर परिषद्, किशनगढ़ आयुक्त धर्मपाल जाट ने भी समारोह प्रांगण में प्रवेश किया। समारोह प्रांगण में आयुक्त धर्मपाल जाट के प्रवेश करते ही समारोह में विशेष उत्साह नजर आने लगा। सभापति दिनेशसिंह राठौड़ एवं उपसभापति मनोहरलाल तारानी से आयुक्त धर्मपाल जाट ने हृदय मिलाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी। चंग की थाप एवं गीत - संगीत की धुनों पर सभी थिरकने लगे। "होली खेले रघुबीरा", "आज बिरज की होली है रसियां", "देवनारायण दरबार एवं झूलेलाल दरबार" आदि धुनों पर सभी मस्त होकर थिरकते नजर आएं। अंत में सभापति दिनेशसिंह राठौड़, उपसभापति मनोहरलाल तारानी, आयुक्त धर्मपाल जाट, सहायक नगर नियोजक सुनील खज्जा, भाजपा पार्षद दल सचेतक सुरेन्द्रसिंह शेखावत, उप सचेतक तरुणा अजीत जैन आदि ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सदस्य धन्नालाल यादव, सुशील अजमेरा, मोहम्मद तक्की, परमेन्द्र जोशी, महेन्द्र यादव, राहुल चोरड़ियां, बलराम सामरियां, हिम्मतसिंह शेखावत, अनिल राव, मीनाक्षी पारीक, श्रीराम चौधरी, तानसेन हाड़ा, भागचंद कुमावत सदस्य प्रतिनिधि कैलाश गैना, पृथ्वीराजसिंह, बबलू रावत, पवन जांगिड़ आदि पक्ष - विपक्ष के सदस्य सहित कार्यालय अधीक्षक प्रकाशचंद मेहता, कनिष्ठ लिपिक (रोकड़ियां) राजेन्द्र चौधरी, सहायक अभियन्ता त्रिलोचन कुमावत, कनिष्ठ अभियंता भीमसिंह मीणा, गिरदावर ओमप्रकाश जैन, पटवारी अजय गुर्जर, फायरमैन विजेन्द्रसिंह, गणेश गुर्जर आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!