Dark Mode
होलिका दहन महोत्सव धूमधाम से मनाया

होलिका दहन महोत्सव धूमधाम से मनाया

सरवाड़. कस्बे में उमंग और मस्ती का त्यौंहार होली विविध धार्मिक आयोजन के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। होलिका दहन मुहूर्तानुसार सोमवार शाम किया गया। प्रातः से ही खेतो से होलिकां लाने का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। ढ़ोल-बाजों के साथ कस्बे के हर मौहल्लो की टोलियो ने रंग-गुलाल में सरोबार हो ट्रेक्टर,कारो आदि से होलियंा लाकर स्थापित की। शाम को से होलिका दहन कार्यक्रम शुरू हुआ। परम्परानुसार लोगो ने होली की अग्नि में कच्चे गेंहू की बालिया सेंककर नया अन्न खाने की परम्परा का निर्वहन किया। इससे पूर्व लोगो ने होलिका की पूजा अर्चना व परिक्रमा कर परिवार की समृद्वि की कामना की। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष शकर सिंह राठौड़, रामस्वरूप प्रजापति, छगनलाल रेगर, अमित जैन, संजय साहु, संजय शर्मा सहित प्रमुख लोग मोजूद रहे। पंडित राजेन्द्र प्रसाद तिवाडी की और से पूजा कराई गई। कानून व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह मय पुलिस जाप्ते के तेनात रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!