Dark Mode
गृह रक्षा स्थापना दिवस मनाया

गृह रक्षा स्थापना दिवस मनाया

बारां। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के नए भवन में गृह रक्षा स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट सीमा पारीक ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर राज्यपाल, शासन सचिव एवं महानिदेशक गृह रक्षा राजस्थान जयपुर के संदेशों का पठन किया। समारोह में प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शम्भूदयाल, कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार उपस्थित रहे। अवैतनिक पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवकों ने उक्त समारोह में उत्साह से भाग लिया। गृह रक्षा स्थापना सप्ताह के अन्तर्गत कबड्डी का मैच कराया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर पौधारोपण भी किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!