Dark Mode
नवलगढ़ फोटोग्राफर्स समिति का सम्मान समारोह

नवलगढ़ फोटोग्राफर्स समिति का सम्मान समारोह

नवलगढ। नवलगढ़ फोटोग्राफर्स समिति का सम्मान समारोह छोटा बस स्टैंड स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। इस समारोह में समिति द्वारा आठ वरिष्ठ जनों एवं फोटोग्राफर साथियों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फोटोग्राफी के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना और उनके कार्यों को सराहना था। वरिष्ठ फोटोग्राफर में मुरली मनोहर चौबदार,देवकीनंदन सोनी, ताराचंद सोनी, बुधराम सैनी, सुभाष सैनी, मदन सैनी, नटराज, राजेश कुमार आदि का सम्मान पत्र, शाल फल प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान किया गया
समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला थे, जिन्होंने अपने संबोधन में फोटोग्राफी की कला और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी कला को निरंतर सुधारने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की दिशा में काम करें।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में हेमू अग्रवाल, डॉक्टर नवल सैनी और पुलिस निरीक्षक अमर सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने फोटोग्राफी की कला को समाज की एक महत्वपूर्ण धारा बताया और समिति की पहल को सराहा।समिति के इस समारोह को सफल बनाने में सभी सदस्यों और प्रतिभागियों का योगदान रहा । कार्यक्रम मैं सैकड़ो की संख्या में फोटोग्राफर साथी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!