Dark Mode
भारत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं मनाया सम्मान समारोह कार्यक्रम

भारत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं मनाया सम्मान समारोह कार्यक्रम

 

विज्ञान और कला वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

 
 
सवाई माधोपुर। मुख्यालय के पुराने शहर चौधरी मोहल्ला स्थित भारत विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2023 में विज्ञान और कला वर्ग के अंतर्गत सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिलीप शर्मा विशिष्ट अतिथि चंद्र मोहन चौधरी एवं मनजीत सिंह पार्षद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय तालचिड़िया ने की। जिसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा विज्ञान वर्ग में लविषा जैन (95.80%) आयुषि जैन (95.20%) मीनू महावार (94.40%) दुर्लभ सैनी (93.80%) चेतन मीणा (90.40%) और दीपक सैनी (89.60%) ने अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार कला वर्ग में नितिशा कसेरा (94.80%) युक्ति शर्मा (94.40%) तथा सलोनी शर्मा (89.40%) मैं अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिनका विद्यालय परिवार की ओर से भव्य समारोह आयोजित कर सभी सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माला साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार में अपने माता पिता को दिया। इस दौरान सम्मान समारोह कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय परिवार को भी उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। इस दौरान विद्यालय के संचालक अनूप गर्ग ने विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति से सबको अवगत कराया। अंत में प्रधानाचार्य रमेश चंद जैन ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक और स्कूल स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!