Dark Mode
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित होगा सम्मान समारोह

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित होगा सम्मान समारोह

बहरोड़। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बहरोड़ में 26 जुलाई को 12 बजे ,,कारगिल विजय दिवस,, कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें शहीद सैनिकों की वीरांगना, शौर्य पदक विजेता और युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर शिवराम वर्मा ने बताया कि सन 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान क्षेत्र के अनेकों शूरवीरों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के दांत खट्टे किए और विजय प्राप्त करने के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दे दिया। राठ क्षेत्र के अनेकों सैनिकों ने वीरता का प्रदर्शन करते हुए इस युद्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे शहीदों की वीरांगनाओं और युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों का 26 जुलाई को ष्कारगिल विजय दिवसष् पर सम्मानित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक सैनिकों के शामिल होने का आह्वान किया गया है।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!