मुस्लिम समाज की 53 प्रतिभाओं का किया सम्मान
कुचेरा. मूण्डवा निकटवर्ती रोल कस्बे में काजी हमिदुदौन एज्युकेशन सोसायटी के तत्वावधान में मुस्लिम समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मेहबूब दीवान चौपदार ने मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत 15 लाख देने की घोषणा की। बड़ी खाटू निवासी नगमा शेख का चांदी का सिक्का व नगद इनाम देकर सम्मान किया गया। संस्कार बाल निकेतन में अध्ययनरत मूण्डवा निवासी सीमा बानो पुत्री साबीर, गुलशन बानो पुत्री मों राही असलम पुत्र हनीफ व आफरीन बानो पुत्री मेहबूब दिल्लीवाल को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कुल 53 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुफ्ती खालिद अयूब, हाफिज तनवीर अहमद, ख्वाजा हुसैन मौजूद रहे।