Dark Mode
बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने पर छात्र-छात्राओं का किया सम्मान।

बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहने पर छात्र-छात्राओं का किया सम्मान।

 
निमराना .  कस्बे के नजदीकी हरियाणा के सलीमपुर गांव के हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल के स्कूली छात्र- छात्राओं ने हरियाणा बोर्ड दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अव्वल स्थान प्राप्त किया जिसको लेकर विद्यालय एवं ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।कस्बे के नजदीकी गांव सलीमपुर के हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल की छात्रा ज्योति ने 96.2 प्रतिशत,डोली चाहर ने 94 प्रतिशत, रितिका ने 93.4 प्रतिशत,हंसिका ने 93 प्रतिशत, नितिन स्वामी कायसा ने 92 प्रतिशत,पलक ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।कक्षा 12 वीं में भी 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एवं जिला पार्षद शमशेर यादव ने स्कूली छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा करवाया एवं फूल माला पहनाई व छात्र-छात्राओं को जीवन में इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन से प्रधानाचार्य अनूप कुमार,स्कूल निदेशक राकेश कुमार यादव,मनोज कुमार सहित स्कूली स्टाफ,छात्र- छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे। 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!