Dark Mode
 प्रतिभाओं का किया सम्मान 

 प्रतिभाओं का किया सम्मान 

रतनगढ़ ।  तहसील के गांव नोसरिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। आयोजित समारोह गोपाल राम भांभू, मदन लाल महाराज, मनीराम तावणिया, भंवरलाल सारस्वत, धनाराम राम नाई, सुगनाराम भांभू, नारायण प्रसाद नाई, सीताराम स्वामी मंचस्थ अतिथि थे। संस्था प्रधान पंकज पीपलवा ने आगंतुकों का शाब्दिक स्वागत करते हुए विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों व विद्यालय विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर भंवरलाल सारस्वत व मदन लाल महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों व प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन जसराज भुडाडरा ने किया। इस अवसर पर दिनेश भोजक, रिद्धकरण राजपुरोहित, सोहन लाल, खिथाराम हुड्डा, दीप सिंह, राजूसिंह बोथिया, जगदीश सिंह, भगवानाराम नाई, राजकुमार भांभू, ओम प्रकाश शर्मा, रामचंद्र नाई, सरोज थोरी, गायत्री स्वामी आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!