भटनागर फोटोग्राफी छायाकार अवॉर्ड से कोटा में सम्मानित
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के वरिष्ठ फोटोग्राफर राकेश भटनागर को फोटोग्राफी छायाकार अवॉर्ड से कोटा में सम्मानित किया गया। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन जर्नी ऑफ फोटोग्राफी छायाकार अवॉर्ड सेरेमनी कोटा में आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी एवं कोटा विधायक संदीप शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से पधारे पाली सिरोही बारा , बूंदी, जयपुर ,अजमेर, भीलवाड़ा एवं कोटा के वरिष्ठ फोटोग्राफरों का स्वागत किया गया एवं फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी फोटोग्राफी संबंधित जानकारी दी एवं फोटोग्राफरों की समस्या के बारे में बताया एवं कोटा के दक्षिण क्षेत्र विधायक संदीप शर्मा द्वारा राजस्थान से पधारे विभिन्न जिला से पधारे सभी वरिष्ठ फोटोग्राफरों का मोमेंटो देकर स्वागत किया पाली से राजकुमार सोनी एवं पूर्व अध्यक्ष राकेश भटनागर ने फोटोग्राफी संबंधी समस्याओं पर चर्चा की आज की नई टेक्नोलॉजी के बारे में समझाया जिसमें पाली एवं सोजत के फोटोग्राफरो ने भाग लिया ,पाली से लक्ष्मी नारायण सेन पपसा, कमल लालवानी , छगनलाल, लक्ष्मण गर्ग, राजकुमार सोनी कुशालपुरा, जितेंद्र गहलोत, मोतीलाल कुमावत जोजावर, नितेश सेन पाली, जसपाल आदि फोटोग्राफर ने भाग लिया।