यजमानों ने यज्ञ में दी आहुति
तारानगर . तारानगर के वार्ड 22 में स्थित योगी आसन में चल रहे पंचकुण्डीय रूद्र महायज्ञ व महंत भगवान नाथ की मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम महंत गंगानाथ के पावन सानिध्य में एवं यज्ञाचार्य साहित्याचार्य क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित गोपाल शास्त्री के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों द्वारा महायज्ञ एवं मूर्ति के संस्कार करवाये गये जिसमें पंडित हर्षचंद्र शर्मा, पंडित काशीराम पारीक, पंडित विनय कुमार भारद्वाज, पंडित गौतम शास्त्री, पंडित अंकित भारद्वाज, पंडित राजेश शास्त्री, वेद प्रकाश शास्त्री, पंडित रामावतार शर्मा, पंडित हरिराम शर्मा, पंडित गणेश भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोचारण से यज्ञ पूजन करवाया जिसमें यजमान रामावतार सगतानी, प्रवीण बंसल, भगवती दुदानी, मनफुल शर्मा, भंवरलाल सैनी, जगदीश नाथ, प्रदीप चाचान, पवन सगतानी, रवि वर्मा, राम प्रताप भाम्भू, सुरेन्द्र कंन्दोई, राकेश अग्रवाल, ब्रह्मदत शर्मा, गौरीशंकर महर्षि, विकास सरावगी, आदि यजमानों ने यज्ञ में आहुति दी एवं पुण्य कार्य में भाग लिया।