Dark Mode
 हॉट एयर बैलून की टंकी ब्लास्ट, एक महिला समेत दो जने घायल

 हॉट एयर बैलून की टंकी ब्लास्ट, एक महिला समेत दो जने घायल

बीकानेर। बीकानेर शहर में मंगलवार को एक हॉट एयर बैलून की टंकी में ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला समेत दो जने घायल हो गये। इन दोनों को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को लालजी होटल के पीछे बाटा वाली गली में हॉट एयर बैलून का काम चल रहा था। अचानक हॉट एयर बैलून में भरी जाने वाली गैस की टंकी में जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इस हादसे में हीरालाल व मांगी घायल हो गये। जिन्हें ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इनका इलाज कर इन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!