मौके पर जाकर 48 परिवारों का किया आवास पंजीकरण
कोटा । राज्य सरकार की बजट घोषणा का लाभ अब आम नागरिकों को घर बैठे मिल रहा है। 20 से अधिक नागरिकों के बिना मौका फीस लिए पंजीयन के तहत शुक्रवार को पंजीयन विभाग द्वारा कुन्हाड़ी में आवासीय क्षेत्र में 48 परिवारों का मौके पर जाकर आवास पंजीकरण की कार्यवाही पूरी की गई।
डीआईजी स्टाम्प बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की पालना में कुन्हाड़ी स्थित आकांक्षा दीप हाईट्स एन्क्लेव में विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर दस्तावेजों की फीस लिए बिना 48 परिवारों को आवास पंजीयन की कार्यवाही पूरी की गई। उन्होंने बताया कि इससे विभाग को 14 लाख रूपये की आमदनी हुई है। उन्होंने बताया कि शहर के किसी भी क्षेत्र में 20 या उससे अधिक परिवार एक ही स्थान पर आवास, सम्पत्ति की रजिस्ट्री कराते हैं तो पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की टीम मौके पर जाकर बिना दस्तावेज राशि लिए पंजीयन की कार्यवाही पूरी करती है।