चका चक बाबा से आशीर्वाद व धर्म लाभ लेने भारी भीड़ उमड़ी
मारवाड़ जंक्शन. निकटवृति सोजत रोड़ में श्री श्री गुरू श्री आनन्द मुनि महाराज, उदासीन अखाड़ा श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मारवाड़ जंक्शन चका चक बाबा नाम से प्रख्यात, गुरुवर के सोजत रोड़ रेल्वे ओवर ब्रिज के पास स्थित, विश्व कर्मा कालानी में 25 वर्ष पूर्व गुरू कृपा, हरी कुंज स्थापित श्री आनन्द कुटिया पधारने पर सैकड़ो हिन्दू धर्म प्रेमियों द्वारा जोरदार जयघोष नारो से स्वागत किया गया । स्वागत द्वार से श्री आनन्द कुटिया तक अनेक हिन्दूसंगठनों, महिलाओं मंडलों, सैकड़ो गुरु शिष्य, भक्तों ने जुलूस, शोभा यात्रा पुष्प वर्षा वी जय घोष नारो से किया गया । श्री आनन्द कुटिया में गुरू जी दीप प्रज्ज्वलित कर यज्ञ, हवन, मंत्रोचरण से पवित्र स्थान जागृत किया गया । तद्पाचत गुरू पूजन परमशिष्य पूर्व सरपंच कुन्दन सिंह पंवार,कान सिंह, गुमान सिंह, करण सिंह, जितेंद सिंह, अजयपाल सिंह, माता श्री सायर कंवर एवम् समस्त पंवार ने विधिवत गुरु पूजन किया । साथ ही सैकड़ो भगतो ने कर्मवार गुरू का स्वागत किया एवम् आशीर्वाद लिया । विशाल धर्म प्रवचन पांडाल में गुरु आगमन पर जोरदार जय घोष नारो से स्वागत के बाद गुरु जी को सर्व प्रथम कुन्दन सिंह, कान सिंह, गुमान सिंह द्वारा साफा, पुष्पमाला, शाल व दुपट्टा से स्वागत अभिनंदन किया,। साथ ही परम शिष्य काली चरण, गुरू सेवक राजू भाई वैष्णव,गुरु सारथी कालु भाई, पंडित कल्ला जी, अन्तर राष्टीय पंडित खुशाल जी व्यास, का साफा, पुष्प मालाओ , भगवा दुपट्टा स्वागत किया गया । धर्म प्रवचन पांडाल में जन समूह भक्तो को संबोधित करते गुरु श्री आनन्द मुनि ने कहा की आज धर्म विखंडित हो रहा हैं, मानव लोभ लालच स्वार्थ में अंधा हो रहा है विदेशी वकित हजारों वर्षों पुरानी हिन्दूसंस्कृति को खतम करने पर उतारू है । हिन्दू मानव को धर्म कर्थक सेवा कार्यों को नहीं भूलना चाहिए,अपने ईष्ट देव ही मानव कल्याण करेगे । धर्म सभा में पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल, सुरेन्द सिंह लखावत, दाऊ दयाल व्यास, सहित अनेक गुरू भक्त शिष्यों का आशीर्वाद स्वागत किया गया रात्रि में विशेष सुन्दर काण्ड मंडली एवम् महिला मंडली द्वारा संगीत मय सुन्दर काण्ड पाट किया, जिसमे पूरा वातावरण भक्ती मय हो गया । समस्त आग्नतुओ ने अतिथियों, गुरुशिष्यो, भक्तों सहित सैकड़ों लोगों ने गुरू भोजन प्रसादी आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण किया गया 25 वर्षों बाद श्री आनन्द मुनि पुनः समस्त देवी देवताओ को आमंत्रण देकर जागृत किया गया । तद्पाचत आयोजक पंवार को गुरुजी द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया ।