Dark Mode
महालक्ष्मी पूजा में भक्तो की भारी भीड़

महालक्ष्मी पूजा में भक्तो की भारी भीड़

सीकर। श्री कल्याण धाम में महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य मे चल रही 16 दिवसीय महालक्ष्मी पूजा में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ रही है जिसमें भक्त महालक्ष्मी की प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल 08:15 बजे महाआरती करते हैं  मंदिर व्यवस्थापक रविप्रसाद शर्मा ने बताया कि दिनांक 06 नवम्बर 2023 को 108 यजमानों द्वारा महालक्ष्मी की विषेश पूजा की गई । महंत श्री बताते हैं कि इस पावन  अवसर पर महालक्ष्मी श्री यंत्र की विद्वान पंडितों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाती है एवं पूजा किए गए श्री यंत्र को घर के मंदिर में रखने से धनलक्ष्मी वर्षा एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है । इसी क्रम में दिनांक 6 नवंबर 2023 को प्रातः 7:15 बजे 108  कन्याओं की पूजा अर्चना की जाएगी ओर  कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा कहा  जाता है की छोटे बच्चो मे भगवान खुद विराजमान होते हैं एवं कन्या की पूजा से धर्म,अर्थ और काम की सिद्धि मिलती है साथ ही धन का आगमन होता है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!