Dark Mode
बूंदी में विशाल ऑर्थोपेडिक परामर्श शिविर संपन्न, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

बूंदी में विशाल ऑर्थोपेडिक परामर्श शिविर संपन्न, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

बूंदी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बूंदी शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल ऑर्थोपेडिक परामर्श शिविर का आज सफल आयोजन किया गया। स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में आयोजित इस शिविर में अहमदाबाद और भीलवाड़ा के प्रख्यात हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व शास्त्री ने अपनी सेवाएं दीं, जिसका लाभ बूंदी और आसपास के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों ने उठाया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ और यह अपरान्ह 5 बजे तक चला। जोड़ों के दर्द, गठिया, हड्डी से जुड़ी पुरानी समस्याओं और अन्य ऑर्थोपेडिक बीमारियों से पीड़ित मरीज सुबह से ही शिविर स्थल पर पहुंचने लगे थे। मात्र 100 रुपये के टोकन शुल्क पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श की सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिक, इस शिविर का लाभ लेने पहुंचे। सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि डॉ. अपूर्व शास्त्री की विशेषज्ञता का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था, जिसमें सोसाइटी पूरी तरह सफल रही। मरीजों ने अपने ही शहर में अहमदाबाद और भीलवाड़ा जैसे बड़े शहरों के विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। उन्‍होंने बताया कि शिविर में 111 रोगियों ने परामर्श लिया। शिविर की सफलता के पीछे रेड क्रॉस सोसाइटी की पूरी टीम का अथक प्रयास रहा।  कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोकचंद जैन, ओम प्रकाश जैन, इदरिस बोहरा ने सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की, जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!