प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है-जिला प्रमुख
टोंक । प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है । आधुनिकता के दौर में हमें हमारी प्रकृति को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने पर केंद्रित करना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल के राजकीय आवास पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट कर रही थी। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि दुनिया में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से प्रकृति को हो रहे नुकसान पर लगाम लगाने के उद्देश्य को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हालांकि भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योकि यह पूरी दुनिया के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को जिला प्रमुख ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाकर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री अंजलि गुप्ता, आईटी सेल के संयोजक लोकेश गुप्ता, आवाज दो की प्रमुख हैड कानि. अंजना चौधरी, हैड कानि. हेमराज चौधरी व उनकी टीम, नर्सिंग छात्रावास के छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक मदन लाल गुर्जर तथा दादू दयाल पर्यावरण संस्थान के संयोजक महावीर मीणा आदि उपस्थित रहे।