Dark Mode
नीमराना में शिकारी ने सैकड़ों कबूतरों का किया शिकार

नीमराना में शिकारी ने सैकड़ों कबूतरों का किया शिकार

नीमराना। बाबा खेतानाथ आश्रम जोशी होड़ा नीमराना के एक खण्डर कुवें में विश्राम कर रहे सैकड़ों की संख्या में कबूतर पक्षियों को क्यों शिकारीयो ने रात के समय जाल में बन्द कर मौत के घाट उतार दिया। आश्रम महन्त व उनके साथ आये भक्तगणों ने एक शिकारी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।  गौरतलब है कि बाबा खेतानाथ आश्रम जोशी होड़ा नीमराना में बाबा खेतानाथ की आज मंगलवार को 33वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। जिसकी तैयारी का जायजा लेते हुए सोमवार रात लगभग 10 बजे आश्रम के महंत शंकरनाथ नाथ महाराज व उनके साथ रोड़वाल सरपंच कंवर सिंह यादव व कुछ भक्त गण आश्रम के गेट पर आए तो गेट के सामने बने खण्डर कुवें के पास लगभग 5-6 अज्ञात लोगों को देखा। महाराज व अन्य लोगों को आता देखकर कुएं के पास बैठे लोग वहां से भाग गये और आस-पास सरसों के खेत में छुप गये। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और अन्य भागने में सफल हो गये। आगे जाकर महन्त और भक्तगणों ने देखा तो पाया कि भागने वाले लोग शिकारी हैं और रात को खण्डर कुवें पर जाल बिछा कर कमर पर रस्सा बांधकर कुवें में उतरते हैं तथा विश्राम कर रहे कबूतरों को उड़ा कर कुवें के ऊपर लगे जाल में फंसा मार कर ले जाते हैं। महंत शंकरनाथ महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना जानकारी रात को ही लगभग 10.50 पर फोन से नीमराना पुलिस थाने में दी गई। सूचना देने के लगभग डेढ घण्टे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। महंत का कहना है कि आश्रम में हजारों कबूतरों को रोज दाना पानी खिलाने की व्यवस्था करते है। 22 जवनरी को होने वाली बाबा खेतानाथ की 33 वीं  पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर ऐसी पाप भरी घटना से बहुत दुःख पहुचा है। आश्रम से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं के मन मे भारी रोष व्याप्त है कि पुलिस को घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर करीब डेढ की देरी से पहुची। जिसमे घटना में शामिल एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया। बाकी भाग गये। रोड़वाल सरपंच कवर सिंह का कहना हैं कि अगर पुलिस जल्दी पहुँच जाती तो घटना में शामिल लोगों का पीछा कर पकड़ सकते थे। वहीं वन्य जीव प्राणी संरक्षण समिति सदस्य एवं गौसेवा संगठन अध्यक्ष गुलशन भारद्वाज ने इस क्रूरता पूर्वक घटना पर कहा है कि पशु-पक्षि क्रूरता की अधिनियम कानून की धारा के तहत पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन तुरन्त संज्ञान लेते हुए ऐसे क्रूरता पूर्वक घटना को अंजाम देने वालें लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करें। मौके से पकड़े व्यक्ति से पूछताछ की जाए कि इनके द्वारा ऐसी कितनी घटनाओं को पूर्व में अंजाम दिया है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस थाना नीमराना को बाबा मस्तनास्थ आश्रम के महंत शंकरनाथ महाराज ने दी हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अमीर हसन, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने खेतानाथ आश्रम पर पहुँच कर घटना स्थल का मौका मुयायना किया और जॉच में जुट गये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!