Dark Mode
पत्नी की हत्या के 2 दिन बाद पति ने किया सुसाइड

पत्नी की हत्या के 2 दिन बाद पति ने किया सुसाइड

धौलपुर। धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के भूरापुरा गांव में पत्नी की हत्या के 2 दिन बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। पति का शव शनिवार सुबह रिंग रोड के पास खेतों में एक पेड़ से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार भूरापुरा निवासी दिनेश पुत्र जगदीश कुशवाहा (40) अपनी पत्नी मथुरा की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की।

घटना की सूचना मिलते ही सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

मृतक के पिता जगदीश कुशवाहा और अन्य परिजन थाने पहुंचे हैं। वे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव प्राप्त करने की कार्रवाई में लगे हुए हैं।
पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!