Dark Mode
एक्सपो प्लेटफार्म पर इंवेस्टमेंट के नाम पर एक करोड़ की ठगी, जोधपुर के कई लोग बने शिकार

एक्सपो प्लेटफार्म पर इंवेस्टमेंट के नाम पर एक करोड़ की ठगी, जोधपुर के कई लोग बने शिकार

जोधपुर। शहर के कई लोग एक साथ ठगी का शिकार हो गए। ऑनलाइन एक्सपो प्लेटफ ार्म पर इंवेस्टमेंट के नाम पर यह ठगी की गई। शातिरों ने सदस्यों को जोड़ा और तकरीबन एक करोड़ का फ्रॉड कर दिया। दो पीडि़ताओं ने संयुक्त रिपोर्ट अब महामंदिर थाने में दी है। इनके द्वारा अपने कई परिचितों और रिश्तेदारों को जोड़ा गया था, जिन्होंने लाखों का इंवेस्ट कर दिया। ना तो मुनाफा मिल पाया और ना ही दी गई रकम वापिस मिल पाई। जिन लोगों को रिपोर्ट में नामजद किया गया है उनके खिलाफ शहर के नागौरी गेट थाने में भी प्रकरण कुछ दिनों पहले दर्ज हुआ था। वहीं प्रदेश के भरतपुर जिले में 43 लाख का फ्रॉड का पता लगा है। फिलहाल महामंदिर पुलिस ने रिपोर्ट पर अग्रिम जांच आरंभ की है। एएसआई किशोर सिंह ने बताया कि पावटा बी रोड लक्ष्मी नगर पुराना पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली सीमा राठी पत्नी राज राठी और मानसागर स्थित मुनि महाराज मंदिर के पास रहने वाली सीमा गहलोत पत्नी सुमेर सिंह कच्छवाह की तरफ से रजत शर्मा और विजय आर्या के खिलाफ फ्रॉड की रिपोर्ट दी गई है।
इनका कहना है कि इन लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म एक्सपो वेबसाइट पर इंवेस्टमेंट के नाम पर साप्ताहिक और मासिक मुनाफे की बात कहते हुए इंवेस्ट करवाया था। सीमा राठी ने 1.30 लाख और सीमा गहलोत ने तकरीबन एक लाख का इंवेस्टमेंट किया था। इन्हें फायदे के लिए आगे सदस्य बनाने के लिए प्रलोभन दिया और बड़ा लाभांश देने की बात की थी। तब सीमा राठी ने अपने रिश्तदारों और परिचितों जिनमें पूनम, प्रियंका, अन्नू सहित दर्जन भर लोगों को सदस्य के तौर पर जोड़ा था। इन लोगों ने लाखों रूपए इंवेस्ट कर दिए। तकरीबन 74-75 लाख रूपए इनके द्वारा इंवेस्ट किए गए। इसी तरह सीमा गहलोत ने भी अपने रिश्तेदारों और परिचितों को जोड़ा और उनसे तकरीबन 13.50 लाख रूपए लिए गए। सारा तामझाम ऑनलाइन चलता रहा। शातिरों ने आखिर कार वेबसाइट को बंद कर दिया। ठगी के शिकार पीडि़तों ने महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी। एएसआई किशोर सिंह ने बताया कि नामजद रजत शर्मा और विजय आर्या नाम के शख्स के खिलाफ नागौरी गेट थाने में फ्रॉड का केस सामने आया है, साथ ही भरतपुर जिले मेें 43 लाख का फ्रॉड होना पता लगा है, फिलहाल मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!