Dark Mode
न्यूजीलैंड श्रृंखला का बोझ लेकर यहां नहीं आये हैं : बुमराह

न्यूजीलैंड श्रृंखला का बोझ लेकर यहां नहीं आये हैं : बुमराह

आस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण टेस्ट श्रृंखला से पहले भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी टीम घरेलू श्रृंखला में न्यूजीलैंड से 0 . 3 से मिली हार का बोझ लेकर यहां नहीं आई है।पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला शुक्रवार से यहां शुरू होगी। पिता बनने के कारण पहले टेस्ट से बाहर रोहित शर्मा की जगह कप्तानी कर रहे बुमराह ने कहा ,‘‘ जब आप जीतते हैं तो शून्य से शुरूआत करते हैं लेकिन जब हारते हैं , तब भी तो ऐसा ही होता है। हम भारत से कोई बोझ लेकर नहीं आये हैं। न्यूजीलैंड श्रृंखला से हमने सबक लिया है लेकिन यहां हालात अलग हैं और यहां हमारे नतीजे अलग रहे हैं।’’उन्होंने कहा कि टीम टॉस के समय ही अंतिम एकादश का खुलासा करेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अंतिम एकादश तय कर ली है और सुबह मैच से पहले आपको पता चल जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!