मैं विद्रोहियों को कभी नहीं भूलता...क्या वैगनर चीफ के प्लेन को मार गिराया गया?
क्या यह एक आकस्मिक विमान दुर्घटना थी या ये व्लादिमीर पुतिन का बदला था? बीती रात अचानक विमान दुर्घटना में वैगनरी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की खबर सामने आने के बाद इस तरह के तमाम सवाल उठने लगे। 24 जून को सशस्त्र विद्रोह के जरिए रूसी राष्ट्रपति को चुनौती देने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत एक विमान दुर्घटना में हुई। भाड़े के समूह के नेता मास्को से सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते में एक बिजनेस जेट पर सवार 10 यात्रियों में से एक थे। यह दुर्घटना प्रिगोझिन द्वारा अल्पकालिक विद्रोह शुरू करने के ठीक दो महीने बाद हुई है। इस विद्रोह को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में आने के बाद से उनके अधिकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखा गया। तब से कई रूसी पर्यवेक्षकों ने भाड़े के प्रमुख को 'डेड मैन वॉर्किंग' कहकर संदर्भित किया था। पुतिन के एक समय के सबसे करीबी सहयोगी से दुश्मन बने प्रिगेझिन की मौत की अटकलों को तब और हवा मिल गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हवाई जहाज दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हुआ, लेकिन मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। रूस में ऐसा बहुत कुछ नहीं होता है जिसमें (राष्ट्रपति) पुतिन पीछे न हों। लेकिन मैं उत्तर जानने के लिए पर्याप्त नहीं जानता। यूक्रेन ने भी अफवाहों को हवा दी क्योंकि राष्ट्रपति के सहयोगी मायखायलो पोडोल्याक ने सोशल मीडिया पर कहा कि विमान दुर्घटना“2024 के चुनावों से पहले पुतिन की ओर से रूस के अभिजात वर्ग के लिए एक संकेत था। सावधान! बेवफाई मौत के बराबर है। तमाम अटकलों के बीच आइए इसे खरीब से समझते हैं कि प्रिगोझिन को ले जा रहे विमान का क्या हुआ और क्यों कई लोग मानते हैं कि दुर्घटना में पुतिन का हाथ है।
विमान का क्या हुआ?
23 अगस्त रात को खबरें आईं कि मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक एम्ब्रेयर लिगेसी मॉस्को के उत्तर में टवर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के रोस्टर के मुताबिक इसमें सात यात्री और तीन क्रू सदस्य सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में जहाज पर सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है, इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने बताया है कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। वीडियो फुटेज से इस बात की पुष्टि हो गई है कि रूस के कुजेनकिनो में एक विमान आसमान से गिरा। रूस की विमानन एजेंसी ने बाद में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में वैगनर प्रमुख सवार थे। रोसावियात्सिया ने आगे कहा कि एमएनटी-एयरो से संबंधित विमान की दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया गया है। रूस की जांच समिति, जो गंभीर अपराधों की जांच करती है।