Dark Mode
अमेरिका में बर्फीले तूफान से 60 लोगों की मौत, जापान-ऑस्ट्रिया में भी कहर

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 60 लोगों की मौत, जापान-ऑस्ट्रिया में भी कहर

बर्फीली हवाओं और तूफान के चलते दुनिया में कई देशों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमेरिका में जहां बर्फीले चक्रवाती तूफान से अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, जापान के एक बड़े हिस्से में भारी हिमपात ने 17 लोगों की जान ले ली और 93 लोगों को घायल कर दिया। जापान के सैकड़ों घरों में बिजली गुल है। यूरोप के ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन के कारण 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

क्रिसमस के दौरान अमेरिका में आए बर्फीले दूफान से देश के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। 60 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा में भी चार लोगों की जान जा चुकी है। तूफान का असर मेक्सिको तक है। यहां मरीजों तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही हैं और कई शहरों में बिजली तक गुल है। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क और मोटाना जैसे शहर है जहां तापमान -45 डिग्री तक पहुंच गया है। अमेरिकी अधिकारी इसे सदी का भयावह तूफान बता रहे हैं। अमेरिका के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अब भी बर्फीले तूफान की स्थिति बनी हुई है। पिछले कई दिनों से अमेरिका इससे जकड़ा हुआ है। लाखों घरों की बिजली गुल है, आवाजाही ठप है और चारों ओर बर्फ जमा है। नौ राज्यों में 60 मौतें हुई हैं। आइओवा, विस्कोन्सिन, मिनेसोटा और मिशिगन में भी हालात खराब हैं।

अमेरिका के बफैलो में जीरो विजिबिलिटी है, यहां 12 मौतें हुई हैं। जापान में सोमवार को आपात प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि देश में भारी हिमपात के बीच राजमार्गों पर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। डिलीवरी सेवाओं में देरी हो रही है। सोमवार तक मरने वालों की संख्या 17 हो गई है जबकि 90 से ज्यादा घायल हैं। उधर ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन जारी है। यहां जुएर्स कस्बे के पास लोगों के बर्फ में दबे होने की आशंका है। न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने मीडिया से चर्चा में माना कि यह सदी का भयावह बर्फीला तूफान है। पश्चिमी न्यूयॉर्क के इलाके 30 से 40 इंच मोटी बर्फ से ढके रहे। होचुल ने राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात कर उनसे मदद की गुहार लगाई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!