आई.ई.सी वेन के ग्राम में पहुंचने पर किया स्वागत
डीडवाना। जिले के ग्राम पंचायत बिंचावा ब्लॉक डीडवाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा कैम्प का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बिंचावा में आई ई सी वेन के पहुंचने पर स्वागत कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। जिसमे विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करना है। कार्यक्रम के दौरान आई सी वैन द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार के उद्धबोधन प्रसारित करने के पश्चात भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी में ग्रामीण जनों द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। सतत कृषि कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी द्वारा भारत सरकार की कृषि योजनाओं के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को विस्तृत जानकारी दी गई। धरती कहे पुकार के कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंचावा में ग्राम पंचायत मुख्यालय में विद्यालय की विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य व गायन का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप स्थल पर टीबी स्क्रीनिंग, बीपी व एचबी की जांच एवं ग्रामीण जनों को कैंप स्थल पर निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा विभाग से संबंधित अन्य लाभकारी योजना के बारे में बताया गया। राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष क्षेत्र में उपलब्धियां आदि प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।उक्त यात्रा के दौरान कैंप ग्राम पंचायत बिंचावा में डे-नोडल एवं उपखण्ड अधिकारी डीडवाना जीतू कुलहरी, नायब तहसीलदार छोटी खाटू मूलचन्द उज्जवल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीडवाना अर्जुन राम डूकिया, सहायक कृषि अधिकारी सुमन यादव, सरपंच गोदावरी देवी, उपसरपंच गीता देवी, पीईईओ बजरग लाल, ग्राम विकास अधिकारी दुलाराम, पटवारी गोपाल सिंह एवं वार्ड पंच व अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधि व समस्त विभागो के ग्राम स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।