Dark Mode
हृदय स्वस्थ है, तो सब ठीक है डॉ. संजय मित्तल

हृदय स्वस्थ है, तो सब ठीक है डॉ. संजय मित्तल

संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक महेश मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर हुई हेल्थ टॉक का आयोजन

जयपुर । हृदय स्वस्थ है तो सब ठीक है। हमारा शरीर 24 घंटे में से नींद के माध्यम से 8-10 घंटे आराम करता है। लेकिन हमारा हृदय लगातार अनवरत काम करता रहता है। इससे स्वस्थ रखना हम सबका सबसे बड़ा दायित्व है। हमें अपने खानपान और रहन सहन के माध्यम से इसे स्वस्थ रख सकते है। इसके लिये हमें 10 हजार कदम नियमित रूप से चलना चाहिए। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिये तेल और घी से बने पदार्थों से बचना चाहिए। क्योंकि आज पुरे विश्व में सबसे अधिक हृदय रोगी भारत में है। ऐसे में अपनी फिटनेस को ठीक रखने के लिये 1 घंटा व्यायाम, योग, स्विमिंग इत्यादी करने चाहिए। ये विचार आज मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली के वाइस चेयरमैन डॉ. संजय मित्तल ने संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक श्री महेश मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर आयोजित ‘‘हेल्थ टाॅक’’ में रखे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर हम हृदय रोग से बच सकते है। साथ ही हमें नियमित चैकअप भी करवाना चाहिए। कार्यक्रम के पूर्व में संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक श्री महेश मिश्रा के चीत्र पर दीप प्रज्जवलन कर पुष्पांजलि दी गई।

इस अवसर पर संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित मुकेश मिश्रा ने किया। 
इस अवसर पर बडी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और डॉ. संजय मित्तल से हेल्थ टिप्स पर खुलकर चर्चा की तथा डॉ. मित्तल ने सभी प्रष्नो को जवाब सहृदयता से दिया।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!