Dark Mode
अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करना है - संभागीय आयुक्त

अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करना है - संभागीय आयुक्त


वृताधिकारी क्रेशर स्टॉक पर संयुक्त कार्रवाई करें - पुलिस महानिरीक्षक
सीकर। संभागीय आयुक्त सीकर डॉ मोहनलाल यादव ने कहा है कि अवैध खनन गतिविधियों को सम्मूल नष्ट करना है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के जो भी स्रोत हो उन पर खनन विभाग, पुलिस, वन विभाग, जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के संबंध में परिवहन कार्यालय में इस सप्ताह ट्रैक्टर संचालकों और यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करें तथा उनसे समस्त कागजात प्राप्त कर वैध खनन से संबंधित रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करे। संभागीय आयुक्त डॉ यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में अवैध खनन के संबंध में आयोजित संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करने के लिए कठोरतम कार्रवाई की जाएं ताकि खनन माफिया अवैध खनन गतिविधि संचालित करने की दोबारा हिम्मत ही नहीं कर सके। इसके लिए मूल स्रोत, बड़ी मशीनों व उपकरणों की जब्ती जैसे सख्त कदम भी उठाने में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाए तथा इस संबंध में तत्काल प्रभाव से पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जावे। उन्होंने कहा की खातेदारी सहित खनन स्थलों पर निगरानी रखने के साथ ही स्टॉक सत्यापन भी करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्व में की गई कार्यवाही के दौरान बकाया राशि भी वसूल करने के निर्देश दिए, साथ ही अवैध खनन गतिविधियों को चिन्हित करने के लिए आवश्यकता पडऩे पर ड्रोन सहित आधुनिक तकनीकी का उपयोग करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने समस्त उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए की परिवहन विभाग में इसी माह 27 जनवरी को लगने वाले रजिस्ट्रेशन कैंप की जानकारी खनन संगठन के प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के पटवारी से दी जाए ताकि वे अधिकाधिक कैंप में आकर लीज की रजिस्ट्रेशन करवाएं। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, एडीएम सीटी हेमराज परिडवाल, समस्त उपखंड अधिकारी, खनिज अभियंता रामलाल सिंह सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!