पिलानी पहाड़ी मंदिर पर हो रहा अवैध खनन
पिलानी . पहाड़ी मन्दिर क्षेत्र में अवैध खनन, माफिया ने 100 फीट से ज्यादा गहरे गड्ढे खोदे, शिकायत के बावजूद प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्यवाही*
पिलानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए आस्था के बड़े केन्द्र लगभग 200 वर्ष पुराने पहाड़ी हनुमान मन्दिर का अस्तित्व खनन माफिया के चलते खतरे में है। यहां बीते कई माह से बिना किसी अनुमति के लगातार हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आसपास रह रहे लोगों के जनोमाल को भी खतरा है। खनन माफियाओं ने लीज की आड़ में पहाड़ी के चारों तरफ 100 फीट से भी अधिक गहराई के गड्ढे खोद डाले हैं।
मन्दिर के भक्त माई महाराज ने बताया कि प्रदेश के खनन मंत्री, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, खनन विभाग के एमई सहित लगभग सभी अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी दी जा चुकी है, इसके बावजूद खनन लगातार जारी है। सुरंग खोदने वाली बड़ी मशीनों, पोकलेन मशीन, डंपरों और ट्रैक्टरों के जरिए दिन-रात अवैध खनन कर पहाड़ी को खत्म किया जा रहा है।
*प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है खनन*
पहाड़ी मन्दिर के भक्त माई महाराज ने आज मीडिया को बताया कि यह तय है कि प्रकृति का सीना छलनी कर की जा रही इस लूट में कई स्तर पर खनन विभाग, प्रशासन, पुलिस, ठेकेदारों और खनन माफिया का हिस्सा शामिल है। लूट के इस खेल में सब बराबर के भागीदार हैं। यही वजह है कि अवैध तरीके से दिन में 100-150 बार तक की जा रही हैवी ब्लास्टिंग के बावजूद किसी तरह की कोई कार्यवाही किसी भी अधिकारी द्वारा नहीं की जा रही है। जबकि सभी अधिकारियों को कई बार लिखित में इसके बारे में शिकायत की जा चुकी है।
*आन्दोलन की चेतावनी दी गई*
भक्त माई महाराज ने आज अवैध खनन की गतिविधियों को के लिए सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी है कि आस्था के साथ खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और अगर खनन माफियाओं के इस अवैध कारोबार को रोका नहीं गया, तो मजबूरन आन्दोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।
*पहाड़ी मन्दिर क्षेत्र में अवैध खनन, माफिया ने 100 फीट से ज्यादा गहरे गड्ढे खोदे, शिकायत के बावजूद प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्यवाही*
पिलानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए आस्था के बड़े केन्द्र लगभग 200 वर्ष पुराने पहाड़ी हनुमान मन्दिर का अस्तित्व खनन माफिया के चलते खतरे में है। यहां बीते कई माह से बिना किसी अनुमति के लगातार हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आसपास रह रहे लोगों के जनोमाल को भी खतरा है। खनन माफियाओं ने लीज की आड़ में पहाड़ी के चारों तरफ 100 फीट से भी अधिक गहराई के गड्ढे खोद डाले हैं।
मन्दिर के भक्त ने बताया कि प्रदेश के खनन मंत्री, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, खनन विभाग के एमई सहित लगभग सभी अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी दी जा चुकी है, इसके बावजूद खनन लगातार जारी है। सुरंग खोदने वाली बड़ी मशीनों, पोकलेन मशीन, डंपरों और ट्रैक्टरों के जरिए दिन-रात अवैध खनन कर पहाड़ी को खत्म किया जा रहा है।