ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
18 राज्यों के राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हुए शामिल
कोटा. ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राजेंद्र भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता फिरोज अहमद अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें लगभग 18 राज्यों के राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। बैठक का संचालन प्रधान महासचिव अब्दुल रशीद अंसारी ने की। मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने मोमिन कॉन्फ्रेंस के उत्थान आर्थिक राजनीतिक सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की। सर्वसम्मति से तय किया गया कि मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से 200 गरीब छात्रों को प्रतिवर्ष 500 प्रति दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया की यथासंभव अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालय एवं अस्पताल खोलें एवं जन सहयोग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को कोटा राजस्थान के राज्य प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी अब्दुल रजाक अंसारी आबिद अली, डॉ अनवर हुसैन, मोहम्मद इदरीस अंसारी, मोहम्मद शहादत हुसैन, मोहम्मद सगीर अंसारी, अधिवक्ता गुलरेज अंसारी, प्रोफेसर परवेज अख्तर पश्चिम बंगाल से अब्दुल कयूम अंसारी, नुरुल हुदा अंसारी, राजस्थान कोटा हाजी अब्दुल रजाक अंसारी नावेद अंसारी मो सलीम शेरी आदि ने संबोधित किया। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस ने किया। अवसर पर समाज के विभिन्न माह की दर से छात्रवृत्ति दी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने हेतु कई गणमान्य को सम्मानित किया गया जिनमें डॉक्टर रहमान अंसारी इंजीनियर आदि शामिल थे। विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में जहांगीर अंसारी हजारीबाग, झारखंड शामिल हुए। इस अवसर पर महाराष्ट्र से सलीम लकड़ावाला, दिल्ली से इमरान अंसारी बिहार से मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी पूर्व विधायक शहाबुद्दीन अंसारी पूर्व विधायक खलील अंसारी, पंजाब से अमानत अंसारी, बिहार से जावेद अंसारी मुस्ताक अंसारी एवं विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिन्होंने अपने विचारों को व्यक्त किया ।कोटा हाड़ौती अंसारियान कमेटी चौबीस खेड़ा (कोटा संभाग पसमांदा समाज) के सरपरस्त भाईजान एडवोकेट नवीद अशफ़ाक रज़ा, कमेटी के सदर अब्दुल कलाम अंसारी व सीसवाली से अब्दुल गफूर अंसारी, तालिब अंसारी,नजीद अंसारी धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुजीब अंसारी ने किया