Dark Mode
धरियावद के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा को किया निलंबित

धरियावद के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीणा को किया निलंबित

 
धरियावद कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक विभागीय जांच माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए धरियावद के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम मोहन मीणा को कार्य मुक्त करते हुए राजस्थान सरकार की बाल गोपाल योजना के तहत निशुल्क वितरण एवं उड़ान योजना के तहत निशुल्क वितरण सेनेटरी नैपकिन व पोषाहार सामग्री के अवैध भंडारण कर कालाबाजारी प्रकरण में पुलिस थाना प्रतापगढ़ में प्रकरण संख्या 89 बटा 2023, 70 बटा 2023, 186 बटा 2023, 187 बटा 2023, 188 बटा 2023 अंतर्गत धारा 420, 409, 487, 488, 120बी भादस में दर्ज किया गया जिसमें लिप्त पाए जाने के कारण विभागीय जांच प्रारंभ करते हुए राजस्थान असैनिक सेवाएं नियम के तहत शक्तियो का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही नीलमबन काल में मुख्यालय कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर रखा गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!