Dark Mode
भोले की बारात मैं उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भोले की बारात मैं उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

दौसा . दौसा के बारादरी मंदिर मैं 7 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर 10 दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दोसा के बजरंग मैदान से आज भोले की बरात का आयोजन किया गया। बरात में तिरंगा यात्रा ,कावड़ यात्रा ,कलश यात्रा ,शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। भोले की बरात में 11 फीट ऊंचे नंदी महाराज पर भगवान शिव विराजमान होकर दोसा के सुंदर दास मार्ग,मानगंज ,रेलवे स्टेशन, गांधी तिराहा , लालसोट रोड ,बरकत स्टेचू ,होते हुए बारादरी मंदिर पहुंची। इस दौरान भोले की बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। भोले की बरात में अघोरी भूतों की झांकी निकाली गई जहां पर भूत की झांकी में सजे काल्पनिक कलाकारों के द्वारा व युवाओं के द्वारा भोले की बरात में नाचते हुए शामिल हुए। भोले की बरात को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। बारादरी मेला मंदिर में 7 जुलाई से लेकर 17 जुलाई के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें रुद्राभिषेक ,शिव महापुराण कथा, सवा करोड़ महामृत्युंजय जाप ,सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!