जनतंत्र में, आमजन ही होते हैं खास - डा. जसवंत सिंह यादव
बहरोड़। विधायक डा. जसवंत सिंह यादव मंगलवार को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के कई गाँव की चैपालों पर गाँव चलो अभियान के तहत जनता से मिलने पहुंचे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में विजयश्री दिलाने के लिए जनता के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर उन्होंने सबका कुशल क्षेम जाना और ग्रामीणों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह के अभाव या किसी अन्याय के होने पर सीधा संपर्क करने की बात कही। डा. यादव ने कहा जनतंत्र में आमजन ही विशेष होते हैं और हर तरह से उनकी सेवा करना हमारा धर्म है।। उन्होंने अपील की है कि सभी बढ़चढ़कर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। जिससे 2047 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य पूरा हो सके और पीएम नरेन्द्र मोदी का सपना साकार हो सके। चैपालों पर डा. यादव का स्वागत सत्कार हुआ। यात्रा के दौरान गौशाला में भी गए और गायों को गुड़ खिलाया। इस अवसर पर शिवचरण, राधेश्याम बोहरा, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, रूपेश यादव, संजय शर्मा, राजेंद्र यादव पार्षद, मंडल महामंत्री जितेंद्र, संदीप चैधरी, रामफल सरपंच, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप रावत, राव सुमित, भूपेंद्र गुर्जर, अधिवक्ता प्रशांत यादव, बबली चैधरी, सुनील गुर्जर सहित भाजपा के अन्य पधाधिकारी मौजूद रहे।