Dark Mode
गणेशगढ में ग्रामीणों को किया ऑप्रेशन सीमा-नशामुक्ति महाअभियान के प्रति जागरूक

गणेशगढ में ग्रामीणों को किया ऑप्रेशन सीमा-नशामुक्ति महाअभियान के प्रति जागरूक

श्रीगंगानगर। जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन के नशा मुक्ति महाअभियान और ऑपरेशन सीमा कार्यक्रम के तहत गणेशगढ गांव में रंगमंच प्रभारी श्री विक्रम ज्याणी व यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम की डॉ. मितू शर्मा ने ग्रामीणों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया।
   आयोजित कार्यक्रम में इन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर की सफाई के लिए नहाना और दांतां की सफाई के लिए ब्रश करना जरूरी है, उसी तरीके से दिमाग की सफाई करने के लिए हमें दिमाग में भरी गंदगी को साफ़ करना होगा। इसके लिए प्रशिक्षित होना पड़ेगा कि आखिर हम अपने दिमाग को कैसे साफ कर सकते हैं। अगर हम यह कर पाए तो हम किसी भी परिस्थिति में ऐसा फैसला नहीं लेंगे जो कि हमारे लिए, हमारे समाज के लिए और देश के लिए घातक सिद्ध हो।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री परिस देशमुख के नेतृत्व में युवाओं के लिए वाईएलटीपी (यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम) का आयोजन 23 जुलाई से 30 जुलाई तक श्रीगंगानगर में किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पूर्णता निःशुल्क रहेगा। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ गांवों में यूथ लीडर तैयार करना है, जो खुद प्रशिक्षण लेकर युवाओं को नशे से एवं विभिन्न सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि नशे से समाज और देश को बचाने के लिए अधिकाधिक संख्या में इस प्रशिक्षण में भाग लें। मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के श्री हरीश शर्मा, पवन शर्मा, माया खत्री, ममता पुरी, अंजनी लीला, नरेश खत्री, सुरेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!