धार्मिक आयोजन से समाज में एकजुटता बढ़ती हैं- पूर्व प्रधान मेवाड़ा।
सुमेरपुर। एक शाम श्री ब्राह्मणी माता व भेरूजी के नाम विशाल भजन संध्या दिनांक शुक्रवार को मेघवाल समाज बाबा रामदेव नवयुवक मंडल द्वारा गाँव पराखिया में आयोजन हुआ।जिसमे मुख्य अथिति के रूप में मारवाड़ जंक्शन विधायक ख़ुशवीर सिंह जोजावर, जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा,करण सिंह चाणोद,नेतरा सरपंच छगन सोलंकी, पूर्व उप प्रधान गुलाबसिंह गिरवर के साथ कई नेतागण एवं जनप्रतिनिधियो ने शिरकत की।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने मेघवाल समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में होने चाहिए ताकि समाज में भाईचारा एकजुटता शिक्षा समेत अन्य गतिविधियां समाज में संचालित रहे जिससे एक सुदृढ़ समाज बने।
इसी प्रकार जो विधायक खुशवीर सिंह ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कहा कि कैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता शिक्षा जैसे अन्य गतिविधियां मजबूत होगी।
इस अवसर पर मेघवाल समाज ने सभी अतिथियों का माला साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मौके पर आयोजक कर्ता मंडल अध्यक्ष अमृत भाई, कौषाध्यक्ष महेंद्र कुमार,लालाराम, चतराराम, छगन लाल ,ताराचंद ,दिनेश ,कस्तूराराम ,रतनलाल प्रकाश कुमार आदि मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । धार्मिक आयोजन के तहत गायक कलाकार बाबू भाई नरसाणा ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी,जंहा उपस्थित श्रोताओं ने कार्यक्रम का आनन्द उठाया।