बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का लोकार्पण समारोह हुआ आयोजित
पिड़ावा। नगर के वन विभाग के सामने स्थित बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के लोकार्पण समारोह का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक कविश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा पिड़ावा के मैनेजर निशांत ने बताया कि लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कौशल्या बाई पाटीदार, डिप्टी सुनील कुमार ने फीता काटकर बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का लोकार्पण किया। समारोह के दौरान बैंक मैनेजर निशांत व क्षेत्रीय प्रबंधक कविश शर्मा ने नगर में बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा उत्तम सेवाएं देने का आश्वासन नगर वासियों को दिया। इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख भागचंद दांगी सहित अन्य उपस्थित रहे।