उछर में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घटान समारोह आयोजित
लक्ष्मणगढ़। बाबा प्रेमदास क्रिकेट क्लब उछर के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा, भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय समर्थलाल मीना, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रदीप जैन, एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर मीणा , मंडल अध्यक्ष राम सिंह दिनकर, नारनौल खुर्द सरपंच शेर सिंह थे। प्रतियोगिता के प्रारंभ में सभी अतिथियों का साफा बंधन व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एवं सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया, खेल को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया। इस दौरान जौहरीलाल जाट, चरण सिंह फौजी, अतर सिंह पटेल, सुरेश दिनकर, पदमचंद, लेखराम जाट, बबलूराम मेंबर, विजेंद्र सिंह जाट, बनवारीनाथ, धर्म सिंह जोगी, रघुवीर जाट आदि मौजूद रहे।