पालिका क्षेत्र की 15 किलोमीटर सड़कों का शुभारंभ आज
रतनगढ़। नगरपालिका क्षेत्र की प्रस्तावित 15 किलोमीटर लंबी विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ आज शनिवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार करेंगे। जिसका सीधा प्रसारण नगरपालिका टाउन हॉल में किया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सारस्वत ने बताया कि संगम कॉलोनी नेशनल हाईवे 11 वाया देरासर होते हुए, रेलवे स्टेशन से रामचंद्र पार्क, शिवकुमार शर्मा से सरदारशहर बायपास टी पॉइंट, शिवबाड़ी से सरदारशहर मेगा हाईवे (सालासर पैदल यात्री मार्ग), नेशनल हाईवे से लूछ करणी माता मंदिर वाया चौधरी कुआं धर्मशाला मंदिर, गोसाईधौरा से जालेऊ तक सड़क मार्ग, रणवीरसिंह के घर से नेशनल हाईवे 11, पन्नालाल सोनी के घर से नवरत्न की बाड़ी, हाईवे 11 से रामनढा जोहड़ा तक सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। उक्त सात करोड़ से बनने वाली प्रस्तावित सड़के सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से शहरवासियों, वाहन चालकों व सालासर जाने वाले पैदल यात्रियों का मार्ग सुगम हो जाएगा । सारस्वत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ,सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव का आभार प्रकट किया है।