Dark Mode
श्रीताल बालाजी धाम में भागवत कथा का शुभारंभ

श्रीताल बालाजी धाम में भागवत कथा का शुभारंभ

रतनगढ़ , सिद्धपीठ श्री तालवाले बालाजी धाम के प्रांगण में सप्त दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ आज शुक्रवार को मंगल कलश यात्रा से हुआ। तापड़िया मंदिर अशोक स्तंभ के पास से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य बाजारों में होती हुई कथा स्थल पहुंची ।कलशो का पूजन गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोचार से कराया । कलश यात्रा का बाजारों में आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर राधा कृष्ण की संजीव झांकी भी सजाई गई। कथा के प्रथम दिन कथावाचक राधा सखी कोमल किशोरी ने भागवत का महात्म्य बताते हुए कहा कि इसके सुनने मात्र से व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त होकर भगवान की शरण में चला जाता है। कथा शुरू होने से पूर्व मुख्य यजमान राजकुमार मुरारका ने सपत्निक व्यास पीठ पर रखी भागवत जी की पूजा अर्चना की। भागवतजी की पूजा अर्चना पंडित राघवेंद्र मिश्र ने करवाई। कथा में पदेन पुजारी नितिन इंदौरिया, रवि इंदोरिया , सुसील, मनोज इंदोरिया, विशनदयाल गोरीसरिया, गिरधारीलाल बाजोरिया, दीपक मुरारका, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, रामोवतार बूबना, पार्षद रामगोपाल चौधरी, लक्ष्मण कंदोई ललित चौधरी, सुरेश मुरारका, गोपाल मुरारका, महेश सागानेरिया, पार्षद रामकिशन माटोलिया, विनोद लोहिया, रामगोपाल मुरारका सहित अनेक धर्म श्रद्धालु जन उपस्थित थे। कथा का समय दोपहर एक से पांच बजे तक रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!