ब्लड बैंक का शुभारंभ एनिमेट महिला के चढ़ाया एक यूनिट ब्लड
भुसावर . उपखंड मुख्यालय पर राजा सही समय से स्थापित स्वास्थ्य केंद्र को समय पर क्रमोन्नत किया जाता रहा ! लगभग एक दशक पूर्व तक यहाँ चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत अच्छी व्यवस्थाएं थी जिस तरह से चिकित्सकों के पद बढ़ते रहे सुविधाओं का अभाव होता रहा राज्य सरकार द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए भी सुविधाओं के नाम पर ताले लटके रहे इसको लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा स्थानीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की राजनीति से त्रस्त होकर समय-समय पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहा उपरांत इसके व्यवस्थाओं में माकूल सुधार नहीं हो कर, अवस्थाएं बढ़ती रहे इनके लिए चिकित्सालय में आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों द्वारा अवगत कराया गया ! जिला स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आया, प्रभारी अधिकारी को परिवर्तित करने के साथ ही महपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए, पुनीत दिशानर्देशों के तहत
13 मई 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ बदलाव नजर आया चिकित्सकों द्वारा समय पर चिकित्सालय पहुंचकर बायोमेट्रिक से उपस्थिति लगाई साथ ही गत कई वर्षों से बंद पड़ी ब्लड बैंक का भी ताला खुला , एक एनीमिक महिला शारदा पत्नी कल्याण प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर बी एल मीणा के निर्देशन में ब्लड बैंक टीम डॉ दीपक शर्मा नर्सिंग ऑफिसर टेकचंद नीरज गुर्जर एवं एलए अनील सोनी द्वारा ब्लड चढ़ाया जाकर रोगी को सामान्य स्थिति की ओर अग्रसर किया है!