Dark Mode
महंगाई राहत व प्रशासन शहरों के संग शिविर का किया शुभारंभ।

महंगाई राहत व प्रशासन शहरों के संग शिविर का किया शुभारंभ।

 
बीदासर। नगर पालिका परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप व प्रशासन शहरों के संग शिविर का शुभारंभ पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार रंगा, पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपाध्यक्ष छींपा ने कैंप में होने वाले फायदों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की कई योजनाओं का एकसाथ आमजन को फायदा पहुंचाने के लिए कैंप में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ईओ राकेश कुमार ने अंबेडकर भवन, टांटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जलदाय विभाग में लगें शिविरों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को राजस्थान सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने को कहा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खि, पार्षद यूनुस सेख, बेगराज नाई सांवरमल नाई, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जवाहरसिंह राठौड़, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश स्वामी, राजेंद्र सिंह पंवार, सलीम क़िलानिया, गोविंद सोनी आदि मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!