पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, मोटापा कम करने के बताए तरीके
रावतभाटा। आरोग्य भारती रावतभाटा द्वारा पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रशिक्षण शिविर व मोटापा घटाओ योग शिविर का आर्य समाज रावतभाटा और अणुतारा गार्डन में शुभारंभ किया गया | आरोग्य भारती के प्रचार सचिव जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में रावतभाटा के नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए दो जगह पर योग शिविर का उद्घाटन किया| अणुतारा गार्डन में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक अधिकारी सी पी गुप्ता ,रामहित मीणा ने योग शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा की इससे स्वास्थ्य सुधार होगा | योगाचार्य राधेश्याम शर्मा ने मोटापा घटाने के लिए योगिंग जोगिंग,56 सूर्य नमस्कार लगातार, पवनमुक्तासन श्रंखला, 5 मिनट भस्त्रिका प्राणायाम,10 मिनट कपालभाति प्राणायाम,10 मिनट अनुलोम विलोम प्राणायाम कराया | शिविर में हरिओम वधवा, मनीष सुमन, सतीश गोयल, पवन जैन, मनोज नारायणीवाल, चमन अमन गुर्जर, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे | आर्य समाज में जिला महिला योग प्रमुख प्रतिभा दशोरा ने महिलाओं को योग कराया| योग शिविर प्रातः 5:30 से 7.00 तक 14 जून 2023 तक नियमित होगा |