बिरला स्कूल पिलानी में अंतर्विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
पिलानी . बिरला शिक्षण न्यास की तत्वाधान में बिरला स्कूल पिलानी में अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 जुलाई 2023 से बिरला स्कूल पिलानी के मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिरला शिक्षण न्यास के वित्त निदेशक श्रीमान घनश्याम गौड थे ।बिरला स्कूल प्राचार्य श्रीमान धीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का प्रथम मैच बिरला पब्लिक स्कूल और बिरला शिशु विहार के मध्य खेला गया। जिसमें बिरला पब्लिक स्कूल विजेता रहा। कार्यक्रम में रिटायर्ड कैप्टन अखिलेश सेन चीफ एग्जीक्यूटिव बिरला पब्लिक स्कूल , प्राचार्या एम कस्तूरी बिरला बालिका विद्यापीठ, लीगल ऑफिसर कपिल शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ हरी सिंह सांखला, हैडमास्टर डे विंग सीनियर एस पी आनंद , हैडमास्टर डे विंग जूनियर भूपन शर्मा, बरसर अनिल अवस्थी, शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार, भृगु सिंह , आशीष कश्यप,तारिक अब्बासी और लाल साहब सिंह उपस्थित थे।