Dark Mode
वंदे मातरम के साथ अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

वंदे मातरम के साथ अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

शाहपुरा. भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर गुरुवार को भारत विकास परिषद के अभिरुचि शिविर का शुभारंभ हुआ।आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी तथा अध्यक्षता शंकर लाल तोषनीवाल ने की। इंदिरा धूपिया ने सभी अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ इस अभिरुचि शिविर में जुंबा कक्षा डांस कक्षा मेहंदी कक्षा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कुकिंग क्लास ब्यूटी टिप्स और हेयर स्टाइल सिलाई कक्षा हैंड राइटिंग और कैलीग्राफी ढोलक हारमोनियम सभी का दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है शिविर में 140 प्रशिक्षकों ने भाग लिया जिन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में अपना प्रवेश लिया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन से हुआ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!