लटियाल तृप्ति जल गृह का हुआ लोकार्पण
फलोदी . औद्योगिक क्षेत्र फलोदी स्थित काला हनुमान मंदिर में ठंडे पानी की मशीन व कमरे का श्रीमती सत्यभामा धर्मपत्नी स्वर्गीय एस एन थानवी ( पूर्व गृह सचिव राजस्थान सरकार) के द्वारा किया गया। साल्ट सिटी एसोसिएशन फलोदी के सचिव मनोज व्यास ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फलोदी स्थित इच्छा पूर्ण काला हनुमानजी मन्दिर में पुष्पा देवी थानवी एवम परिवार द्वारा निर्मित लटियाल तृप्ति जल केन्द्र का जिसमे पानी की मशीन ओर मशीन रूम का लोकापर्ण सत्याभामा धर्मपत्नी स्वर्गीय एस एन थानवी , पूर्व गृह सचिव राजस्थान सरकार और उन के पुत्र कमल थानवी द्वारा किया गया। इस दौरान साल्ट सिटी अध्यक्ष राजेन्द्र व्यास और सचिव मनोज व्यास, जितेन्द्र, निर्मल, प्रदीप, सुरेश, ओम प्रकाश, जे,के व्यास , राधेश्याम, चैनसुख, श्रीगोपाल व्यास आदि काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।