पंडेर में नया रोड़वेज बस स्टैंड का शुभारंभ
पंडेर: उपतहसील पंडेर कस्बें में बस स्टैंड चौराहा पर लगे हुए अस्थाई सब्जी ठेला, केबिनों आदि को हटाकर नए रोड़वेज बस स्टैंड पर विस्थापित कर नए रोड़वेज बस स्टैंड को शुरू किया गया। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार जाट ने बताया कि ग्राम पंचायत मीटिंग में सर्वसम्मति से बस स्टैंड चौराहा पर लगे अस्थाई सब्जी ठेला, केबिनों आदि को हटाकर नए रोड़वेज बस स्टैंड पर अस्थाई जगह पर विस्थापित कर रोड़वेज बस स्टैंड को शुरू किया गया। सोमवार को जहाजपुर विकास अधिकारी संजय मोदी व सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार जाट द्वारा सुचारू रूप से व्यवस्था को लेकर नए रोड़वेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया। वहीं सभी मोटर मालिकों को सूचना के जरिए अब अपनी बसों को नए रोड़वेज बस स्टैंड चौराहा पर आने जाने की व्यवस्था सुचारू की गई। वहीं वर्तमान बस स्टैंड चौराहा से ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस जाप्ता के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
सरपंच ममता देवी जाट का कहना हैं कि पंडेर बस स्टैंड आए दिन सड़क हादसों के कारण व आमजन की भारी मांग पर ग्राम पंचायत के एक माह से निरंतर प्रयासों से लगभग 36 साल पहले स्वीकृत हुए रोड़वेज बस स्टैंड को वापस व्यवस्थित शुरू किया गया। जिससे हाइवे रोड़ हादसों में कमी आयेगी। जिससे ग्राम पंचायत को निजी आय में फायदा होगा।