Dark Mode
लापोद मे हुआ नये विधालय भवन का  उद्घाटन।

लापोद मे हुआ नये विधालय भवन का  उद्घाटन।

 
सुमेरपुर। उपखण्ड के निकटवर्ती  लापोद गांव मे मोतीलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन परिसर एवं मुख्य द्वार का उद्घघाटन किया गया।भव्य निर्माण गांव के सेठ मोतीलाल पारेख के सपरिवार द्वारा करवाया गया था जिसका सोमवार को विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद उद्घाटन कर विधालय भवन शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया गया।उद्घाटन समारोह का आगाज मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रजल्लित कर  सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत एवं चाणौद गांव के मुखिया अजीत सिंह मेड़तिया के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भामाशाह विमल चंद राणावत,संयुक्त निदेशक पाली (शिक्षा) पालाराम, DEO राहुल राजपुरोहित, ADEO विष्णु गुर्जर, सोहन भाटी ,पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश कुमार देवड़ा,प्रधानाचार्य राजेशकुमार व्यास के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। इस मौके पर व्याख्याता चन्दाराम मीणा, मांगीलाल मीणा, महिराज सिंह मेड़तिया,डॉक्टर राजेश पारीक, डॉक्टर अशोक पारीक, राजेश व्यास, भोलाराम एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधालय परिवार द्वारा सभी आगन्तुको एवं भामाशाहओ का चुनरी साफा पहनाकर फुलमालाओ से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पुर्व सरपंच विक्रमसिह सोनिगरा ने बताया कि बहुत वर्षा पहले यह विधालय सेठ मोतीलाल पारेख द्वारा ही लापोद मे बनाया गया था जो लापोद के आसपास के कई गांवो के छात्र लापोद गांव में शिक्षा ग्रहण के लिए आते थे जिस समय लापोद के अलावा आसपास के गाँवो मे राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय नही था। जिसको लेकर आपके कर कमलो द्वारा ही बनाया गया था।अब इसका जीर्णोद्धार कर नवीनीकरण किया गया है।मोतीलाल पारेख परिवार की और से लाखो रुपयो की लागत से लापोद मे एक नया विधालय भवन बनाकर एक नई मिशाल पेश की है।इस भवन निर्माण मे पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशकुमार देवडा का भामाशाहओ को प्रेरित कराने मे काफी सहयोग रहा है कार्यक्रम के अन्त मे विधालय परिवार एँव ग्रामीणों द्वारा भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया गया। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!