Dark Mode
हेमड़ा में समारोह पूर्वक गौ पूजन कर श्री माधव गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन

हेमड़ा में समारोह पूर्वक गौ पूजन कर श्री माधव गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन

झालावाड़. ग्राम पंचायत मुख्यालय हेमड़ा गांव में रविवार को समारोह पूर्वक श्री माधव गौशाला का उद्घाटन किया. प्रधान सीता कुमारी भील,पुर्व उप जिला प्रमुख एवं जिला प्रमुख प्रतिनिधि भागचंद दांगी ,फतेह सिंह सोनगरा जिला परिषद सदस्य ,भगवान सिंह प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य,रामेश्वर पाटीदार प्रतिनिधि अध्यक्ष नगरपालिका पिड़ावा,सुरेश बैरागी पंचायत समिति सदस्य,नरेन्द्र सिंह सोनगरा प्रतिनिधि सरपंच हेमड़ा,यशवंत सिंह सोनगरा, समस्त वार्ड पंच आदि के द्वारा श्री माधव गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया गया. गो पूजन कर गोशाला का उद्घाटन किया और गायों को गुड़ खिलाया। यशवंत सिंह सोनगरा ने बताया कि यह गौ शाला का निर्माण सभी ग्राम वासियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ.नरेन्द्र सिंह सोनगरा प्रतिनिधि सरपंच हेमड़ा कहां कि सभी किसान भाईयों से गोशाला संचालन के लिए सहयोग की अपील की गई.
उन्होंने कहां कि गौशाला शुरू होने से आवारा पशुओं से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि, इस गोशाला के बन जाने से अब किसानों को अपनी फसल बचाने में आसानी होगी। क्योंकि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाते थे। जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!