Dark Mode
बिराई में उपखंड स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ

बिराई में उपखंड स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ

बावड़ी. राजस्थान में आज से राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराई के खेल मैदान में बावड़ी उपखंड अधिकारी पदमा देवी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी पदमा देवी चौधरी ने कहा की खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें तथा दुर्भावना नहीं रखें जीत और हार जीवन के पहलू हैं जीत पर खुशी का इजहार करें हारने पर सुधार कर फिर से प्रयास करें प्रधानाचार्य मदनलाल ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन तथा ध्वजारोहण करके किया गया मदनलाल ने कहा कि सबसे पहले कबड्डी का ओपनिंग मैच खेला गया उसके बाद लड़कियों में रस्साकशी का खेल खेला गया वही उपखंड अधिकारी पदमा देवी चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पूरे उपखंड क्षेत्र में लगभग 11000 खिलाड़ी ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है वही बिराई अकेले गांव में 700 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है माननीय मुख्यमंत्री महोदय की  इच्छा के अनुसार खेलेगा राजस्थान जीतेगा राजस्थान, फिट राजस्थान हिट राजस्थान, निरोगी राजस्थान के स्लोगन के साथ उपखंड मुख्यालय के सभी ग्राम पंचायतों में प्रथम स्तर का खेल खेला जाएगा ग्रामस्तर में विजई टीम ब्लॉक स्तरीय खेल में हिस्सा लेगी तथा ब्लॉक स्तर की विजय टीमें जिला स्तर में खेलेंगे  संबंधित विभाग ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक बिरमाराम माली ने किया
 
*इन खेलों का होगा आयोजन*
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में आयोजित होने वाले मुख्य खेल खो - खो, कबड्डी, वालीबॉल, शूटिंग वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकशी क्रिकेट  जैसे खेलों का आयोजन होगा खेल तीन स्तर में होंगे प्रथम ग्राम पंचायत स्तरीय, दूसरा ब्लॉक स्तरीय तथा तृतीय जिला  स्तरीय आयोजित होंगे
 
*इस मौके पर यह रहे मौजूद*
सरपंच मुन्ना राम सारण, पंचायत समिति सदस्य नरसिंह राम बावरी, एसडीएमसी अध्यक्ष हनुमान राम सांखला, वार्ड पंच मदन सिंह, जालाराम गहलोत, ओमप्रकाश साईं, बिराई पीएचसी प्रभारी डॉक्टर खुशबू सोनी, शिक्षक शिक्षक हुकमाराम कुकणा अमराराम भाटी धनाराम गर्ग विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!