‘‘धन्यवाद मोदीजी रथयात्रा’’ का शुभारंभ
टोंक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन द्वारा ‘‘धन्यवाद मोदीजी रथयात्रा’’ का शुभारंभ बुधवार को किया गया। पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा नौ वर्षो में किये गये विकास कार्यो एवं उनकी उपलब्धियों की जानकारी गांवों-गांवों में पहुंचाने के लिए टोंक विधानसभा क्षैत्र में एक साथ छ: रथों को रवाना किया गया है। उन्होने बताया कि राजस्थान में यह एक मात्र नई पहल है। इससे पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने कंकाली माता मंदिर पुजारी दुर्गा लाल के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर घंटाघर से छ: रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, जयपुर जिला प्रभारी नरेश बंसल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, आईटी सेल के जिला संयोजक लोकेश गुप्ता, सरपंच आर. डी. गुर्जर, पार्षद रामअवतार मेहरा, भगवान शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, गुड्डू खंडेलवाल, कैलाश सैनी, प्रदीप देवली वाले, ब्रज राज शर्मा, अनुराग शर्मा, समाजसेवी दुर्गेश गुप्ता, पार्षद मुकेश सैनी, मुकेश कश्यप, नाजमा परवीन, अमर टोपयां, बनवारी टोपयां, जिला मंत्री गणपत पहाडिय़ा, राज सैनी, हरि ओम शर्मा, शाहिद, मंडल उपाध्यक्ष सीमा गौतम, युवा भाजपा नेता विनायक जैन, गंगाधर यादव, महावर समाज के जिलाध्यक्ष लेखराज महावर, दीपक महावर, राहुल नायक, अनिल टिक्कीवाल, लोकेश जैन, गोलू दतवास एवं अजीत गुप्ता आदि मौजूद थे।