धर्मसागर शिक्षण संस्थान के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण
मदनगंज-किशनगढ़। वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में शनिवार को आचार्य श्री धर्मसागर दिगम्बर जैन शिक्षण संस्थान के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह विभिन्न धार्मिक एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत व आचार्य श्री धर्मसागर दिग. जैन शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित समारोह के दौरान आचार्य श्री की अगवानी के लिए विभिन्न क्षेत्रों से भी समाजबंधु उमड़े। बैंड बाजे के साथ आर के कम्यूनिटी से आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के धर्मसागर विद्यालय के आगमन पर जैन समाज के लोगों व आचार्य श्री धर्मसागर शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों और विद्यालय स्टाफ ने अगवानी की। आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी और विज्ञान व कला प्रदर्शनी का अवलोकन गुरुदेव ने करते हुए मंगलमयी आशीर्वाद दिया। नवीन भवन का लोर्कापण आर के मार्बल समूह के कंवरलाल, महावीर प्रसाद, अशोक कुमार, सुरेश कुमार व विमल कुमार पाटनी परिवार ने जयकारों के बीच किया साथ ही पाटनी परिवार ने श्रीमती चतर देवी पाटनी सभागृह का लोकार्पण भी रिमोट का बटन दबाकर किया। दीप प्रज्जवलन अशोक कुमार पाटनी, संजय पापड़ीवाल, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी, मंत्री सुभाष बडज़ात्या, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल, मंत्री विनोद चौधरी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष माणकचंद गंगवाल व मंत्री मिलापचंद जैन ने किया। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी और लोकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लौकिक शिक्षा के दौरान शरीर के टूटे अंगों और टूटे दिलों को जोडऩा, सड़क पर पुल बनाना और मानवता के पुल से दुनिया की दूरिया कम करने का प्रयास आदि की जानकारी दी गई।
मंच पर आचार्यश्री के विराजमान होने के
बाद में स्कूल के बच्चों ने मंगलाचरण व स्वागत नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री शांतिसागर महाराज का अर्ध समर्पित आरके मार्बल परिवार के कंवरलाल, महावीर प्रसाद, अशोक कुमार व सुरेश कुमार व विमल कुमार पाटनी परिवार ने किया। आचार्य श्री वीरसागर जी महाराज को अर्घ श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत और शिवसागर जी महाराज का अघ्र्य समर्पित आदिनाथ दिगम्बर पंचायत के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्थापना आचार्य श्री धर्मसागर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और विद्यालय स्टाफ ने की। आचार्य धर्म सागर जी महाराज को जल उमरामल, प्रेमचंद गोधा परिवार, चंदन से निर्मल कुमार, नरेश कुमार व नरेन्द्र कुमार झांझरी, अक्षत से गजेन्द्र कुमार, रजनीकांता पाटनी, सुशील समकित पहाडिय़ा और पुष्प से पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य कन्हैयालाल, राजकुमार व पवन कुमार बडज़ात्या और धर्मचंद, पदमचंद काला परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज व मुनि हितेन्द्र सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए सभी को मंगलमय आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन बंसत बैद ने किया। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के अनेक लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद बड़जात्या, मुकेश पांड्या, पारस मल अजमेरा, महावीर बड़जात्या कालानाड़ा, संस्था प्रधान ओमप्रकाश पायक और सोनू जैन, जयसिंह बारेठ, वन्दना नागिया, अंजू चौधरी, सूर्यकांता शर्मा, रजनी अजमेरा , संगीता पापड़ीवाल,अंजली जैन, अंतिमा जैन,कुसुम जैन,अनिता बड़जात्या, अनिता जैन , कुमकुम चाड,धनराज जैन,रेणु जोधा,अनिता बोहरा,वंदना शर्मा,सविता जैन, क्षमा शर्मा,विकास खैनीवाल,प्रमिला खटोड़,संगीता जैन,रीना जैन,सीमा जैन,प्रियंका जैन ,रेखा शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।