सुजला शेखावाटी समिति सीकर के कार्यालय का उद्घाटन
सीकर। सांसद घनश्याम तिवाड़ी की प्रेरणा से पंजीकृत सुजला शेखावाटी समिति सीकर के कार्यालय का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान भवन, पतासों की गली, सीकर में कृषि- ऋषि पद्मश्री सुण्डाराम वर्मा द्वारा किया गया द्य यह जानकारी देते हुए समिति के मंत्री आशीष तिवाड़ी ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक समिति के अध्यक्ष दयाराम महरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सीकर को सिंचाई एवं पेयजल हेतु नहर से जोडऩे तथा 2003 में केंद्रीय जल आयोग द्वारा आवंटित 1917 क्यूसेक पानी की हरियाणा के नहरों के माध्यम से लाने के लिए हरियाणा सरकार की स्वीकृति के लिए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में पद्मश्री सुण्डाराम वर्मा ने कम पानी से फसल व वृक्षारोपण करने तथा पानी की बचत के उपाय बताए । मीटिंग में कोषाध्यक्ष हरफूलसिंह खीचड़, सदस्य राकेश सैनी, दिनेश गुर्जर व गंगा सहाय यादव उपस्थित थे ।अंत में समिति के निदेशक डॉ नेकीराम आर्य ने धन्यवाद दिया।